Last Updated on October 2, 2026 by Gopi Krishna Verma
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित की पुष्पांजलि; गांधी चौक, बाबू वीर कुंवर सिंह चौक और भाजपा कार्यालय में की गई साफ-सफाई

गिरिडीह। गांधी जयंती के अवसर पर गिरिडीह महानगर अंतर्गत गिरिडीह नगर मंडल द्वारा नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात गांधी चौक परिसर, बाबू वीर कुंवर सिंह चौक तथा स्टेशन रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर भाजपा नगर कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने का आह्वान
- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनका यह सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक सशक्त जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियानों तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक आदत और जिम्मेदारी बनाना चाहिए।
- महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि गांधी जयंती हमें सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया है।
- नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ समाज के बीच लगातार कार्य करते रहेंगे।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, कामेश्वर पासवान, सुभाष सिन्हा, मुकेश जालान, सुबोध प्रकाश, राजेश जायसवाल, नीतू शोला, नवनीत सिंह, अनिल सिंह, सोनू चौरसिया, नीलू सिन्हा, अंजय शर्मा, दीपक उजाला, उत्तम पांडे, संतोष भारती, कार्तिक डंगेच, सुरेश गुप्ता, अमित आर्या, बबली साव, लखन राम, रामबाबू और जगदीप शोला सहित कई अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।




