गिरिडीह: 8.29 लाख के साथ 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Last Updated on December 10, 2023 by Gopi Krishna Verma साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर से साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जरुर पढ़ें: इन…

Last Updated on December 10, 2023 by Gopi Krishna Verma

साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर से साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

जरुर पढ़ें:

इन 6 शातिर साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 8 लाख 29 हजार 600 नगद, 12 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, 21 एटीएम कार्ड, 12 पासबुक, 6 चेक बुक, 4 पैन कार्ड और 2 आधार कार्ड बरामद किया है।

न्यूड विडियो कॉल कर कर रहे थे ठगी: एसपी

उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने रविवार को पपरवाटांड स्थित समाहरणालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य कर रही है और लगातार गिरिडीह जिले से साइबर अपराधियों की धर-पकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में छापेमारी कर 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी ऐप के जरिए लोगों को न्यूड वीडियो कॉल कर उसका स्क्रीनशॉट लेकर ठगी करने का काम करते थे। इसके अलावे पोषण ट्रैकर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के मोबाइल में कॉल कर मातृत्व लाभ राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरिडीह जिले से साइबर अपराध को खत्म किया जाएगा, जिसे लेकर यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इन लोगों कि हुई है गिरफ्तारी:

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के साठीबाद निवासी पवन कुमार मंडल, सरिया थाना इलाके के केशवारी निवासी लव कुमार मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के नारंगी निवासी सतीश मंडल, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह निवासी छोटी कुमार मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह का रहने वाला क्रिश कुमार मंडल और बिरनी थाना क्षेत्र के बराय गांव निवासी सोनू कुमार मंडल शामिल है।

ये पुलिस कर्मी थे छापेमारी अभियान में शामिल:

छापेमारी दल में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के अलावे साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार, पुअनि गौरव कुमार, सरोज कुमार मंडल, सुबल डे, संजय मुखियार, आरक्षी सौरभ सुमन, जितेंद्र नाथ महतो आदि शामिल थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed