मुनिया देवी चैंपियन लीग सीजन-5 का आगाज 12 अक्टूबर से, 16 को होगा मेगा फाइनल

Last Updated on September 8, 2026 by Gopi Krishna Verma 16 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को ₹2.50 लाख एवं उपविजेता को ₹1.25 लाख का पुरस्कार गिरिडीह। मुनिया देवी चैंपियन लीग सीजन-5 के आयोजन को लेकर सोमवार को नवडीहा में टूर्नामेंट की कोर कमेटी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तैयारियों एवं कार्यक्रम की विस्तृत…

Last Updated on September 8, 2026 by Gopi Krishna Verma

16 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को ₹2.50 लाख एवं उपविजेता को ₹1.25 लाख का पुरस्कार

गिरिडीह। मुनिया देवी चैंपियन लीग सीजन-5 के आयोजन को लेकर सोमवार को नवडीहा में टूर्नामेंट की कोर कमेटी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तैयारियों एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूर्नामेंट के संचालक मनीष वर्मा एवं कोर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मुनिया देवी चैंपियन लीग का आयोजन पिछले चार वर्षों से जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के संयोजन में किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष मुनिया देवी चैंपियन लीग सीजन-5 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का ग्रैंड ओपनिंग 12 अक्टूबर 2026 को होगा, जबकि 16 अक्टूबर, 2026 को मेगा फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले उत्क्रमित मध्य विद्यालय (U.M.S.) ग्राउंड, बारोटांड़, जमुआ (गिरिडीह) में डे-नाइट प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे।

इस बार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। देशभर के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के निर्देशानुसार प्रत्येक टीम में गिरिडीह जिले के कम से कम दो खिलाड़ियों को शामिल करना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक टीम की प्लेइंग इलेवन में आयोजक समिति द्वारा चयनित गिरिडीह जिले के दो आइकॉन खिलाड़ियों को खेलाना अनिवार्य रहेगा। इसका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

आकर्षक पुरस्कार राशि

टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रति टीम ₹21,000/- प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹2.50 लाख नकद एवं बड़ी ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹1.25 लाख एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को ₹11,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

टूर्नामेंट के प्रमुख नियम

आयोजकों के अनुसार सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। लीग मुकाबले 10 ओवर के होंगे, जबकि मेगा फाइनल 12 ओवर का खेला जाएगा। मुकाबले में एल.बी.डब्ल्यू. को छोड़कर क्रिकेट के अन्य सभी नियम लागू होंगे।

प्रत्येक टीम को एक ‘सुपर हिट ओवर’ दिया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए काले रंग का ट्राउजर एवं जूता पहनना अनिवार्य होगा। नामांकन के समय टूर्नामेंट शुल्क का 50 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित रिपोर्टिंग समय से मैच के दिन 30 मिनट देर से पहुंचने पर आयोजन समिति को परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक निर्णय लेने का अधिकार होगा।

खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं

कोर कमेटी के सदस्य बसंत वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए आयोजकों की ओर से जर्सी उपलब्ध कराई जाएगी। दर्शकों के लिए भी मैच देखने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। सभी मुकाबलों का YouTube पर लाइव प्रसारण किया जाएगा तथा मैदान में लाइव स्कोरिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

आयोजकों ने बताया कि मुनिया देवी चैंपियन लीग सीजन-5 को लेकर खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। देशभर के खिलाड़ियों की भागीदारी से इस बार मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

नामांकन की अंतिम तिथि: 20 सितंबर 2026

संपर्क:

9801075155 | 9661604009 | 8294109152

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेंद्र वर्मा, मंटू वर्मा, विनय पंडित, संतोष वर्मा, नित्यादन कुमार, राजा बाबू, नरेंद्र राणा, प्रेम कुमार, विनीत, दिवाकर, रवि शंकर सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports