Last Updated on July 30, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के पहले मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल मर्सी हॉस्पिटल में 02 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देंगे। साथ ही शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की निःशुल्क जांच की जाएगी। शिविर के दौरान 2D Echo एवं PFT जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
शिविर में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अनुज अनिल लड्डा, ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जन डॉ. रोईश उद्दीन, मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. मो० शहज़ाद शेख, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलावती पाडिगेला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल एवं डॉ. समीक्षा सोनथालिया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शाहाबादी तथा डॉ. सौरभ जगनानी (सेवानिवृत्त), रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. निकेश सिंह, ईएनटी (कान, नाक एवं गला) विशेषज्ञ डॉ. विवेक डोकानिया, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गेडा तथा गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार अपनी सेवाएं देंगे।


शिविर के दौरान जांच एवं उपचार पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।मर्सी हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. पी. एच. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य गिरिडीह एवं आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस निःशुल्क परामर्श शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा, जिससे बीमारियों की समय पर पहचान एवं उचित उपचार संभव हो सकेगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।
यह निःशुल्क परामर्श शिविर मर्सी हॉस्पिटल, बस स्टैंड रोड, गिरिडीह में आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 06532-351518 पर संपर्क किया जा सकता है।




