Last Updated on July 29, 2026 by Gopi Krishna Verma
शिशु एवं नवजात रोग विशेषज्ञ है डॉ. सोनथालिया

गिरिडीह। मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में एक नए व अनुभवी डॉ. समीक्षा सोनथालिया ने शिशु एवं नवजात रोग विशेषज्ञ (Child & Newborn Specialist) के रूप में अस्पताल से अपनी सेवाएं प्रारंभ की हैं।
डॉ. समीक्षा सोनथालिया के जुड़ने से अब बच्चों एवं नवजात शिशुओं से संबंधित बीमारियों का विशेषज्ञ परामर्श और उपचार मर्सी हॉस्पिटल में उपलब्ध होगा। उनके अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ गिरिडीह एवं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा।

मर्सी हॉस्पिटल परिवार की ओर से डॉ. समीक्षा सोनथालिया का भव्य स्वागत किया गया। प्रबंधन को विश्वास है कि उनके आने से अस्पताल की बाल चिकित्सा सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी तथा क्षेत्र के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।




