कृष्ण मुरारी शर्मा बने गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का विधायक प्रतिनिधि

0

Last Updated on July 22, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झारखंड सरकार के माननीय मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झामुमो गिरिडीह के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इसके लिए उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया और उनका आभार जताया है।

श्री शर्मा ने कहा कि जो विश्वास और भरोसा उन पर मंत्री सुदीव्य कुमार सोनु ने जताया है, उस पर वो खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। कहा कि जो दायित्व मुझे सौंपा गया है, उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंंगा। नियुक्ति संबंधी पत्र उपायुक्त गिरिडीह, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह और उप विकास आयुक्त गिरिडीह को दी गई है। उन्होंने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह को भी धन्यवाद दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed