राहत: “आपका मोबाइल फिर आपके पास” के तहत 211 मोबाइल पुलिस ने किया उपभोक्ताओं को वापस

Last Updated on June 29, 2026 by Gopi Krishna Verma मोबाइल का चोरी होना या गुम हो जाना, उपभोक्ता के लिए गंभीर समस्या: एसपी गिरिडीह। न्यू पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय भवन में सोमवार को पुलिस की योजना “आपका मोबाइल फिर से आपके पास” के तहत आयोजित कार्यक्रम में कुल 211 मोबाइल उपभोक्ताओं को उनके चोरी…

Last Updated on June 29, 2026 by Gopi Krishna Verma

मोबाइल का चोरी होना या गुम हो जाना, उपभोक्ता के लिए गंभीर समस्या: एसपी

गिरिडीह। न्यू पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय भवन में सोमवार को पुलिस की योजना “आपका मोबाइल फिर से आपके पास” के तहत आयोजित कार्यक्रम में कुल 211 मोबाइल उपभोक्ताओं को उनके चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन वापस कर दिए गए। कार्यक्रम में गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एसपी डॉ. कुमार ने मोबाइल लौटाते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल केवल संचार का माध्यम नहीं बल्कि पहचान, सुरक्षा, अध्ययन, बैंकिंग और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा अहम साधन बन चुका है। ऐसे में मोबाइल का चोरी होना या गुम हो जाना उपभोक्ता के लिए गंभीर समस्या है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह पुलिस शिकायत मिलने पर हर संभव तकनीक और संसाधनों का उपयोग कर फोन का पता लगाकर उसे उसके वास्तविक मालिक तक पहुँचाने में लगी रहती है। डॉ. कुमार ने यह भी बताया कि पूर्व में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में कुल 426 मोबाइल उपभोक्ताओं को फोन लौटाए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से अपने‑अपने गुम मोबाइल लेने पहुंचे कई यूजर्स के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी। कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने पैसों की कमी के कारण नया मोबाइल नहीं खरीद पाए थे और उनके लिए खोया मोबाइल वापस मिलना उनके लिए सुखद साबित हुआ। लौटते समय कई उपभोक्ताओं ने एसपी व पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में गिरिडीह जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी भी मौजूद रहे, जिनमें सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, सरिया एसडीपीओ धनंजय राम, खोरी महुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित अन्य थानों के प्रभारी शामिल थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed