4 दिसंबर को गिरिडीह आएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Last Updated on November 30, 2023 by Gopi Krishna Verma झामुमों ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनाई रणनीति गिरिडीह। झामुमो जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन महालाल सोरेन ने की। बैठक में मुख्य रूप से…

Last Updated on November 30, 2023 by Gopi Krishna Verma

झामुमों ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनाई रणनीति

गिरिडीह। झामुमो जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन महालाल सोरेन ने की। बैठक में मुख्य रूप से विधायक गिरिडीह सदर सुदिव्य कुमार सोनू , गांडेय के विधायक डॉ. सरफराज अहमद उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम झारखंड सरकार की एक सफल कार्यक्रम है। इसे जन-जन तक पहुचाने में सभी झामुमो के कार्यकर्ताओं का भी फ़र्ज़ है। इसलिए सभी झामुमो के साथी इस अभियान को सफल बनाने को लेकर हर एक घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा की 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन का आगमन होने जा रहा है। इसके लिए सभी प्रखंड के साथियों को ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में झंडा मैदान पहुंचे। गांडेय विधायस सरफराज अहमद ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सभी तरह की योजनाओं का लाभ जनता उठा रही है। वृद्धा पेंशन, अबुआ आवास योजना, किशोरी समृद्धि योजना जैसे कई तरह की योजनाओं को लेकर सरकार खुद गिरिडीह की धरती पर आ रहे है। सभी साथियों को बढ़-चढ़ कर झंडा मैदान पहुंचना है खास कर गांडेय विधानसभा की उपस्थिति जोरदार रहेगी।

झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गिरिडीह जिला समिति के लिए गौरव की बात है। आपकी योजना -आपकी साकार-आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण का कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 4 दिसंबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगें। जहां हज़ारों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।

कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे से गिरिडीह महाविद्यालय के परीक्षा भवन के सभागार में चार जिलों(गिरिडीह, धनबाद, बोकारो एवं कोडरमा)के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम बहुत ही भव्य हो इसके लिए पूरे शहर में झामुमो के झंडे, तोरण द्वार व बैनर पोस्टर लगेगी।

मौके पर पूर्व विधायक धनवार निज़ामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक गांडेय प्रो. जेपी वर्मा, अखिलेश महतो (राजू महतो), अजित कुमार पप्पू, शहनवाज अंसारी, गौरव कुमार, गीता हाजरा, प्रमिला मेहरा, सोनी, युवराज महतो, जाकिर हुसैन, कौलेश्वर सोरेन, मो. चांद रसीद, रवि वर्मा, फरदीन, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, नुनूलाल किस्कू, मुमताज़ वारसी, सईद अख्तर, चांदमल, राजेश सिंह, हीरालाल महतो, शत्रुघ्न मंडल, बरकत अली, इरशाद अहमद वारिस, सुरेंद्र सिंह, रिंकू बरनवाल, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports