Last Updated on June 1, 2026 by Gopi Krishna Verma
नए डीएसओ तेज कुमार हांसदा ने संभाला पदभार

गिरिडीह। जिले के खंडोली में फेयर प्राइस डीलर शॉप एसोसिएशन, गिरिडीह जिला की ओर से जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के विदाई एवं नवपदस्थापित जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हांसदा के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में डीलर शामिल हुए। समारोह के दौरान वक्ताओं ने गुलाम समदानी के कार्यकाल की सराहना की। डीलरों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं नए जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हांसदा का फूल-मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उपस्थित डीलरों ने उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर तेज कुमार हांसदा ने कहा कि सभी के सहयोग से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जन वितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने, लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा विभाग एवं डीलरों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।




