जमुआ के तीनमहुआ में प्रतिबंधित पशु का कटा सिर बरामद, लोगों में आक्रोश

Last Updated on May 31, 2026 by Gopi Krishna Verma जमुआ। थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनमहुआ गांव में शनिवार सुबह उस समय तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया, जब गांव के समीप एक प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना सामने आई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर…

Last Updated on May 31, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनमहुआ गांव में शनिवार सुबह उस समय तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया, जब गांव के समीप एक प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना सामने आई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बिगाड़ने की साजिश बताया।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह कुछ लोगों की नजर गांव के समीप पड़े पशु के कटे हुए सिर पर पड़ी। देखते-ही-देखते यह सूचना पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे। घटना ऐसे समय सामने आई है जब एक विशेष समुदाय का पर्व चल रहा है, जिसके कारण लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी गई।

सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस, जांच जारी

सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पशु के सिर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

48 घंटे में होगा घटना का उद्भेदन: पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा तकनीकी एवं वैज्ञानिक आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।प्रशासन ने दावा किया है कि अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है ताकि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने की घटना की निंदा

विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने की निंदाघटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कई सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने इसकी कड़ी निंदा की। जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र मंडल, एससी मोर्चा जिला सचिव गोविंद दास, प्रदीप मंडल, समाजसेवी मुकेश रजक, विनोद पांडे, प्रदीप पांडे, कपिल पांडे, त्रिभुवन पांडे, पंचानन पांडे, अशोक मोदी, अनिल यादव, महावीर दास तथा सोनिया हेंब्रम समेत अन्य लोगों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम रह सके।

” ग्रामीणों के द्वारा प्रतिबंधित पशु बंध की सूचना मिली थी। इस संबंध में अज्ञात लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच-पड़ताल जारी है। बहुत-ही जल्द अपराधी कानून के शिंकजे में होगा।

-अमरेन्द्र कुमार, एसडीपीओ खोरीमहुआ

About Author

About the Author

Badri kumar Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports