,

देश में चल रहा अघोषित आपातकाल: आप

Last Updated on November 26, 2023 by Gopi Krishna Verma संवैधानिक संस्थाओं का किया जा रहा गलत इस्तेमाल: शर्मा गिरिडीह। संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को गिरिडीह में आम आदमी पार्टी के द्वारा संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया गया। मोटरसाइकिल रैली में आम आदमी…

Last Updated on November 26, 2023 by Gopi Krishna Verma

संवैधानिक संस्थाओं का किया जा रहा गलत इस्तेमाल: शर्मा

गिरिडीह। संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को गिरिडीह में आम आदमी पार्टी के द्वारा संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया गया। मोटरसाइकिल रैली में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पचम्बा से एक साथ झंडा मैदान गिरिडीह पहुंचें। पुनः झंडा मैदान से अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

टावर चौक पर जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण, फिर काली बाड़ी स्टेशन रोड होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण उसके बाद गांधी चौक पर महात्मा गांँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बड़ा चौक नगर थाना होते हुए भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और आगे बस स्टैंड अम्बेडकर चौक होते हुए सुभाष चौक पर सुभाष चन्द्र बोस को माल्यार्पण करते हुए रैली आम आदमी पार्टी का जिला कार्यालय कृष्णानगर पहुंची।

रैली में संविधान बचाओ देश बचाओ, संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ, लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ, संविधान दिवस अमर रहे, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहे, महात्मा गांँधी अमर रहे, भगत सिंह अमर रहे, बिरसा मुंडा अमर रहे, संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल बंद करो, तानाशाही बंद करो, हिटलरशाही बंद करो, मनीष सिसोदिया को रिहा करो, संजय सिंह को रिहा करो, सत्येन्द्र जैन को रिहा करो, ईडी का गलत इस्तेमाल बंद करो, सीबीआई का गलत इस्तेमाल बंद करो, अरविन्द केजरीवाल जिन्दाबाद, आम आदमी जिंदाबाद, आम आदमी पार्टी जिंदाबाद आदि नारे लगाए गए।

रैली का नेतृत्व आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा कर रहे थे। प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि देश अघोषित आपातकाल झेल रहा है। विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और स्कूल-हॉस्पिटल की राजनीति करने वाले आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए देश के नौजवानों को सड़क पर उतरने का आह्वान किया।

श्री शर्मा ने कहा कि 2024 में सत्ता परिवर्तन करने के लिए जनता बेसब्री से लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। कहा कि भाजपा नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने में फेल, किसानों की आमदनी दोगुनी करने में फेल, सभी को पक्का मकान देने में फेल, महंगाई पर काबू पाने में फेल, विदेश से काला धन लाने में फेल रही है।

युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी-करनी में भारी अंतर है। फूट डालो और राज करो की नीति अब नहीं चलेगी। युवा नेता गौरीशंकर यादव ने कहा कि जहां चुनाव है वहां 450 रू में गैस देने की झूठी गारंटी दी जा रही है और जहां चुनाव नहीं है वहां 1000 रू में गैस सिलेंडर जनता खरीदने को मजबूर है। देश की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है और दोहरी नीति अपनाई जा रही है । जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के गलत इस्तेमाल से देश भर जनता गुस्से में है।

कार्यक्रम में युवा नेता आशीष भदानी, अभिषेक सिन्हा, मुर्शीद मिर्जा, राजीव रंजन, मेहबूब अंसारी, तैयब अंसारी, देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष कासिम अंसारी, मुशर्रफ अंसारी, इम्तियाज अंसारी, जय प्रकाश वर्मा, मनोज साव, शाहीद अंसारी, पुनित महतो, शफीक अंसारी, मनोज वर्मा, मुंशी महतो, संतोष राय, मुशर्रफ हुसैन, गणेश यादव, इम्तियाज अंसारी, बिरेंद्र यादव, मुरली महतो, विशाल वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports