कोयला चोरी हिंसा में मृत दिलीप दास के परिजनों से मिले मंत्री सुदिव्य
Last Updated on May 8, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह सीसीएल क्षेत्र के खंडीहा निवासी 25 वर्षीय युवक दिलीप दास की कोयला चोरी को लेकर सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में हुई झड़प में हत्या के बाद झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
मंत्री सोनू ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया और तत्काल आर्थिक सहयोग राशि सौंपी।
