Last Updated on May 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शहर के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सीके बिरला हॉस्पिटल्स के तहत बीएम बिड़ला हार्ट हॉस्पिटल की ओर से गिरिडीह में हृदय रोग कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी सेवा शुरू की जा रही है। इस ओपीडी में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध मंडल अपनी सेवाएं देंगे। वे एमडी, डीएम कार्डियोलॉजी हैं और हृदय संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

डॉ. मंडल के अनुसार, जिन मरीजों को छाती में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, बेहोशी, तेज धड़कन या पैरों में सूजन जैसी समस्याएं हैं, वे इस ओपीडी में आकर परामर्श ले सकते हैं। साथ ही मरीज दूसरी राय सेकंड ओपिनियन के लिए भी संपर्क कर सकते हैं। यह ओपीडी 16 मई 2026 को आयोजित होगी। परामर्श का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन मर्सी अस्पताल में किया जाएगा, जो बस स्टैंड रोड, गिरिडीह में स्थित है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। मरीजों की सुविधा के लिए संपर्क और अपॉइंटमेंट के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।




