माहुरी समाज के लिए बड़ी पहल, मर्सी हॉस्पिटल में अब विशेष छूट पर होगा इलाज

0

Last Updated on May 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

समझौते के तहत 42 मंडलों के सदस्यों को मिलेगा सीधा लाभ, होगा सस्ता इलाज

गिरिडीह। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ एवं किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह ने केंद्रीय महुरी वैश्य नवयुवक समिति के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के बाद अब महुरी समाज के सदस्यों को अस्पताल में विशेष रियायती दरों पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

समिति के 42 मंडलों से जुड़े सभी सदस्यों को इस पहल का सीधा लाभ मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ओपीडी, विभिन्न जांच, सर्जरी एवं भर्ती सेवाओं पर विशेष छूट दी जाएगी, जिससे इलाज का खर्च कम होगा और लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे ने कहा कि यह समझौता समाज के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। इससे लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी। वहीं उपाध्यक्ष साहिल कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के बीच इस तरह की पहल समाज के लिए राहत देने वाली है और इससे अधिक-से-अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ पीएच मिश्रा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों तक सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। मर्सी हॉस्पिटल अपनी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों एवं बेहतर सेवाओं के लिए क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है। इस समझौते से समाज और अस्पताल के बीच सहयोग और मजबूत होगा।

इस अवसर पर हिमांशु लोहानी (उप सचिव), अमर गुप्ता (उप सचिव), विवेक गुप्ता (उप कोषाध्यक्ष), प्रतीक गुप्ता (कार्यक्रम संयोजक), संजीत लोहानी तथा अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *