दो दिवसीय पांचवी जिला स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता का समापन
Last Updated on May 3, 2026 by Gopi Krishna Verma
बाल शिक्षा मंदिर विजेता और मोंगिया स्कूल उपविजेता रहे

गिरिडीह। जिला योगासना स्पोर्ट संघ के द्वारा श्री श्याम भवन में चल रहे दो दिवसीय पांचवी गिरिडीह जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन आज पुरुस्कार वितरण समारोह के साथ समाप्त हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह की डीपीटी मेयर सुमित कुमार उपस्थित थे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र दे के सम्मानित किया गया।सबसे अधिक पदक जीत कर बाल शिक्षक मंदिर विनर टिम रही वही रनर टीम मोंगिया स्कूल रही। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

जिला योगासना संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर के अलग-अलग विद्यालय एवं क्लबों से 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले जूनियर खिलाड़ी नेतरहाट में और सीनियर खिलाड़ी जामताड़ा में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन अलग अलग आयु वर्ग और चार तरह के इवेंट में कराया जा रहा।
मुख्य अतिथि गिरिडीह डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को अपने शुभकामन दी और विश्वाश जताया कि ये बच्चे अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी बदल जीत कर गिरिडीह जिला का नाम रौशन करेंगे।

इस प्रतियोगिता में निर्माण की भूमिका में मुक्ता कुमारी,हर्ष सिंह,सोनम कुमारी, शिवानी कुमारी, स्मृति कुमारी निभा रही है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक राजेश जलान, अध्यक्ष संतोष शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष दयानंद जायसवाल के अलावा रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विश्वकर्मा, सोनी कुमारी, पुष्पा शक्ति, रोहित राय, उत्कर्ष गुप्त, शिवम कुमार, निलय सिन्हा, कन्हैया सिंह, अभिषेक कुमार, अभिजीत कुमार, प्रेमांशु गुप्ता का अहम योगदान रहा।
