सड़क दुर्घटना में बिरनी के छात्र की हजारीबाग में निधन
Last Updated on May 1, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शुक्रवार को बिरनी प्रखंड क्षेत्र के गादी पंचायत के ग्राम नगलो के एक छात्र की हजारीबाग जिला के दारू प्रखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृत छात्र की पहचान नगलो निवासी अशोक वर्मा के 18 वर्षीय पुत्र आलोक वर्मा के रूप में की गई। जैसा कि स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छात्र हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह एक मोटरसाइकिल में बिना हेलमेट लगाए दारू से हजारीबाग की ओर जा रहा था इस बीच तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया, जिससे आलोक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक छात्र अशोक वर्मा एवं आंगनबाड़ी सेविका प्रमिला देवी का बड़ा पुत्र था। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव में मातम सा माहौल है। वहीं हजारीबाग पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया।
