बिरनी: बाइक से घर जा रहे युवकों पर गिरा भारी पेड़, एक की मौत दो गंभीर
Last Updated on April 30, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। आंधी तूफान के दौरान बाइक पर गिरा पेड़ एक युवक की मौत दो की हालत गंभीरगुरुवार शाम को प्रखंड क्षेत्र के भरकट्टा कोयरीडीह पथ पर उच्च विद्यालय भरकट्टा के पास बारिश के साथ आए तेज आंधी तूफान में एक बड़ा-सा पेड़ एक मोटरसाइकिल पर गिर गया। जिसमें भरकट्टा बाजार से अपने घर बराय जा रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल है।

स्थानीय मुखिया निरंजन कुमार, मुखिया के के वर्मा, जिप सदस्य सूरज सुमन, मनीष वर्मा समेत स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। मृत युवक की पहचान आशीष मंडल पिता हीरालाल मंडल ग्राम बराय के रूप में की गई, वहीं सचिन कुमार पिता नारायण महतो समेत एक अन्य युवक जिसकी पहचान नहीं पाई है कि हालत गंभीर है।
खबर लिखे जाने तक भरकट्टा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया था।
