शर्मनाक: नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
Last Updated on April 25, 2026 by Gopi Krishna Verma
पचंबा थाना क्षेत्र के नाइस पब्लिक स्कूल की है घटना

गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है।
पीड़िता ने परिवार को बताया कि पिछले छह महीनों से उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था। घटना सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

मामले की शिकायत पचंबा थाना में दर्ज कराई गई। वार्ड पार्षद संजीव कुमार ने आरोपी पर अन्य छात्राओं के साथ भी गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए स्कूल की जांच की मांग की। वहीं पार्षद कृष्णा कुमार साहू ने इसे गंभीर मामला बताते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
