एंटी नक्सल: गिरिडीह के पारसनाथ के जोकाई नाला के पास से 64 बंडल कोडेक्स वायर की बरामदगी

0

Last Updated on April 22, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉ० बिमल कुमार तथा CRPF 154 बटालिन के कमांडेन्ट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली कि पारसनाथ के पहाडी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला के पास, विगत दिनों में हजारीबाग जिले में पुलिस की उग्रवादियों के साथ मुठभेड हुई थी जिसमे चार उग्रवादी न्यूट्रालाईज हुए थे के साथी गण द्वारा विध्वंसक घटना को अंजाम देने हेतु विस्फोटक सामग्री एवं हथियार छुपाकर रखा गया है।

उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कमांडेन्ट 154 बटालियन CRPF सुनील दत्त त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह डॉ० बिमल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार, डिप्टी कमांडेन्ट CRPF 154 बटालियन अमित कुमार झा एवं थाना प्रभारी, खुखरा रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में CRPF Q.A.T. एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा पारसनाथ के पहाडी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला के पास संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान जोकाई नाला के पास से 64 बंडल कोडेक्स वायर की बरामदगी की गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *