गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल ने गंभीर बिमारी से पीड़ित महिला का कराया सामान्य प्रसव

0

Last Updated on April 19, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में पहली बार एक गंभीर बिमारी से पीड़ित महिला का सामान्य प्रसव कराया गया। बताते चलें कि गिरिडीह के एक नर्सिंग होम द्वारा उन्हें एक सप्ताह की देरी से गर्भावस्था और गंभीर एनीमिया के कारण एलएससी (लॉस्ट सीजेरियन सेक्शन) की सलाह दी गई थी।

इससे महिला व उनके परिजन काफी विचलित थे। मर्सी में सफलतापूर्वक सामान्य डिलेवरी होने पर परिजनों में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है और उन लोगों ने टीम में शामिल डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। प्रसव डॉ. लीलावती व उनके टीम द्वारा करवाया गया।

“हमने प्रसव पीड़ा को प्रेरित किया और सफलतापूर्वक सामान्य योनि प्रसव कराया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

-अस्पताल प्रबंधक

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *