बड़ी ख़बर: सरिया में दो चचेरी बहनों ने कुएं में कुदकर दी जान
Last Updated on April 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। सरिया प्रखंड के बागोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम लालोकोनी गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दो नाबालिग चचेरी बहनों ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी।
जैसा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि अजीज अंसारी की पुत्री नगमा खातून एवं सरफराज अंसारी की पुत्री साहिन परवीन सुबह करीब 9 बजे के आस पास घर से शौच के लिए निकली थी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो दोनों की खोजबीन शुरू की गई तो परिजनों को कुएं में दोनों के शव तैरते मिले।

इधर घटना की जानकारी मिलते हीं आस पास के सैकड़ों लोग कुएं के पास एकत्रित हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सरिया एवं सरिया बगोदर अनुमंडल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कुएं से निकाल कर अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया।
