GTSE GOAL में इम्पीरियल पब्लिक स्कूल का ऐतिहासिक प्रदर्शन कक्षा 8 के सुमित कुमार साव बने धनबाद जोन टॉपर

Last Updated on April 17, 2026 by Gopi Krishna Verma बिरनी। इम्पीरियल पब्लिक स्कूल, बरमसिया मोड़ में आज आयोजित प्रार्थना सभा एक विशेष एवं गौरवपूर्ण क्षण की साक्षी बनी, जब GTSE GOAL में सफल सभी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व एवं उल्लास का…

Last Updated on April 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। इम्पीरियल पब्लिक स्कूल, बरमसिया मोड़ में आज आयोजित प्रार्थना सभा एक विशेष एवं गौरवपूर्ण क्षण की साक्षी बनी, जब GTSE GOAL में सफल सभी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व एवं उल्लास का वातावरण व्याप्त था।

इस समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि कक्षा आठवीं के छात्र सुमित कुमार साव रहे, जिन्होंने धनबाद जोन में टॉपर बनकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस शानदार सफलता पर GOAL की ओर से उन्हें विशेष रूप से बैग देकर सम्मानित किया गया, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक है।

कार्यक्रम में GTSE GOAL के संयोजक वशिम जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोहित कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण बिपिन गुप्ता, सिकंदर शर्मा, सोनू मंडल, चंद्रदेव, रोबिन, पप्पू , सोनी, पूजा, अपर्णा एवं अंजुम सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सुमित कुमार साव की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और सभी को उनसे सीख लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करना चाहिए।

यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला रहा, बल्कि विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षा और उपलब्धियों की परंपरा को भी और मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed