दुर्लभ बिमारी से जूझ रही बच्ची से मंत्री सुदिव्य संग मिले विधायक कल्पना सोरेन

0

Last Updated on April 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गुरुवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ गिरिडीह के निमियाघाट में (पु० अ० नि०) अभिजीत कुमार की 14 माह की पुत्री वामिका पटेल से मुलाकात कर उसका कुशलक्षेम जाना। नन्हीं वामिका एक दुर्लभ बीमारी Spinal Muscular Atrophy Type 1 (SMA Type-1) से जूझ रही है, जो बच्चों में होने वाली गंभीर और जानलेवा बीमारी मानी जाती है।

विधायक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 9 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत किए जाने के बाद अब बच्ची का इलाज AIIMS New Delhi में संभव हो सकेगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren के प्रति आभार व्यक्त किया।विधायक ने कहा कि सभी की प्रार्थना है कि वामिका जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौटे और एक नई शुरुआत करे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *