नागेंद्र महतो ने सदन में उठाया पडरमनिया में पोक्सो नदी पर पुल निर्माण की मांग

0

Last Updated on March 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। मंगलवार को बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने सदन में बिरनी प्रखंड के ग्राम पंचायत पडरमनिया स्थित पोक्सो नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि पुल नहीं होने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन, बाजार जाने और जरूरी सेवाओं में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के दिनों में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है और मरीजों को इलाज के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ती है।

इस पर प्रभारी मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग ने आंशिक रूप से स्थिति को स्वीकार करते हुए कहा कि माननीय विधायक की अनुशंसा प्राप्त होने पर विभागीय नीति एवं बजट के अनुसार नियमानुसार पुल निर्माण की कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed