गिरिडीह: प्रमिला मेहरा के सिर सजा जीत का सेहरा, आज से शहर में मेहरा की सरकार

0

Last Updated on February 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

जीत के बाद शहर वासियों का जताया आभार, कहा विश्वास पर खरा उतरने का करेंगी प्रयास

गिरिडीह। शुक्रवार को निकाय चुनाव गिरिडीह का परिणाम घोषित कर दिया गया। नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने रिकॉर्ड जीत के लिए शहर वासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस आशा व विश्वास के साथ उन्हें अपना रिकॉर्ड मत देकर मेयर बनाया, उस विश्वास वे खरा उतरेंगी।

मतगणना समाप्त होने के बाद देर शाम प्रमाण पत्र लेने बाजार समिति पहुंची प्रमीला मेहरा ने कहा कि उसे गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के सभी धर्म, समाज व वर्ग के लोगों का अपार समर्थन देकर सेवक बनाया है और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे बखूबी निभाने में कोई कमी नहीं करेंगे।

समाजसेवा के क्षेत्र में 32 वर्षों का अनुभव, शहर वासियों के सेवा में नहीं होगी कोई कमी

गिरिडीह शहर का विकास व स्थानीय नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधा प्रदान करना पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनका 32 सालों का अनुभव रहा है। पहले संस्था के जरिए महिलाओं को संगठित किया। फिर बालिका शिक्षा, बाल विवाब निषेध, शराब बंदी आदि पर अभियान चलाया। फिर जिला परिषद सदस्य बनकर लोगों की सेवा की। इसके बाद 2018 से झामुमो से जुड़कर लोगों की सेवा में बने रहे। अब शहर वासियों की सेवा का मौका मिला है।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रणव वर्मा, प्रकाश दास सहित कई झामुमो नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *