जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने नगर निकायों के सभी मतदाताओं से की वोट की अपील

Last Updated on February 22, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) के समस्त मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि समस्त गिरिडीह वासियों को…

Last Updated on February 22, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) के समस्त मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि समस्त गिरिडीह वासियों को जोहार।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त दिनांक 23 फरवरी को प्रातः 07 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होनी है। नगर निगम गिरिडीह, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत के समस्त मतदाताओं से अपील है कि निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान लोकतंत्र का महापर्व है और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था सुदृढ़ होती है। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

आप सभी से अनुरोध है कि अपने घरों से बाहर निकल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। लोकतंत्र की सच्ची शक्ति जनता की जागरूकता और भागीदारी में निहित होती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। एक-एक वोट हमारे क्षेत्र, राज्य और देश के भविष्य की दिशा तय करता है।

आपकी भागीदारी से ही पारदर्शी, सशक्त और जवाबदेह शासन व्यवस्था का निर्माण संभव है। आइए, हम सभी जागरूक नागरिक बनकर लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें। अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports