निकाय चुनाव को लेकर डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ. बिमल कुमार ने विभिन्न व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण

Last Updated on February 21, 2026 by Gopi Krishna Verma एक नज़र: गिरिडीह। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने विभिन्न व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने डिस्पैच सेंटर, बाजार समिति…

Last Updated on February 21, 2026 by Gopi Krishna Verma

एक नज़र:

  • निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन सर्वोपरि है।
  • धनवार नगर पंचायत और बड़की सरैया नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं निर्वाचन से संबंधित तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।
  • मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गिरिडीह। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने विभिन्न व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने डिस्पैच सेंटर, बाजार समिति परिसर, सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी, सम्बंधित कोषांग के नोडल और प्रभारी पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने मतपेटी, आवश्यक प्रपत्र, सील, स्टेशनरी एवं अन्य सामग्रियों का वितरण की पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सामग्री की सूची का मिलान कर सुव्यवस्थित तरीके से पैकेजिंग की जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि डिस्पैच के दौरान समय-प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रत्येक दल को क्रमवार और पारदर्शी तरीके से सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया, जहां मतदान दलों के ठहराव, सामग्री भंडारण एवं वाहन प्रबंधन आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रहें, ताकि मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सामग्री कोषांग के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपलब्ध सामग्रियों की संख्या, गुणवत्ता एवं सुरक्षित भंडारण की स्थिति की जांच की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सामग्री का उचित अभिलेखीकरण किया जाए और वितरण के समय हस्ताक्षरयुक्त रसीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में चुनाव कार्य में प्रयुक्त सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी पूर्व से सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया। वाहन कोषांग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहन उपलब्धता, रूट चार्ट, चालक सूची एवं ईंधन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र एवं आवश्यक दस्तावेज अद्यतन हों।

साथ ही, प्रत्येक वाहन में चालक के साथ एक जिम्मेदार कर्मी की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को समय पर मतदान केंद्र तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए वाहन प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ करना है। किसी भी प्रकार की समस्या या भ्रम की स्थिति में तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सजगता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

धनवार नगर पंचायत और बड़की सरैया नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं निर्वाचन से संबंधित तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने धनवार नगर पंचायत और बड़की सरैया नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं निर्वाचन से संबंधित तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश व्यवस्था एवं बैठने की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदान के दिन किसी भी मतदाता को असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही दुरुस्त कर ली जाएं।

वहीं पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी कर्मी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें और मतदान प्रक्रिया में पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा करने की भी बात कही गई, ताकि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, भूमि सुधार उप समाहर्ता खोरीमहुआ, अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर सरिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, सरिया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, धनवार समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports