बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने दो पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
Last Updated on February 15, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। रविवार को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने प्रखंड क्षेत्र के कुशमई पंचायत के ग्राम भातूडीह मुख्यपथ से ओरिएंटल स्कूल तक तथा तुलसीटांड़ पंचायत के ग्राम तुलाडीह में शंकर चौधरी के घर से किशुन चौधरी के घर तक विधायक कोष से निर्मित पीसीसी पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ हीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, तुलसीटांड पंचायत के मुखिया कुंवर नारायण सिंह, भाजपा नेता नारायण पांडेय, मनकडीहा पंचायत मुखिया निरंजन वर्मा, केशोडीह पंचायत मुखिया के के वर्मा, मनोज यादव, कृष्णा प्रसाद, गोलू तरवे, सुजीत लोहानी, हरि महतो, रोहित वर्मा, राम किशुन वर्मा, सुखदेव पंडित, सतीश शर्मा, अजय चौधरी, संजय चौधरी, अरविंद चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

