अब दो मार्च को होगी आठवीं बोर्ड की परीक्षा, इसके साथ ही 12वीं, 11वीं व 9वीं की परीक्षा तिथि भी बदली

Last Updated on February 11, 2026 by Gopi Krishna Verma नगर निकाय चुनाव को लेकर परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव JAC NEWS: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए इंटरमीडिएट के साथ-साथ आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा की तिथि बदल दी गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसे री-शिड्यूल कर दिया है।…

Last Updated on February 11, 2026 by Gopi Krishna Verma

नगर निकाय चुनाव को लेकर परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव

JAC NEWS: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए इंटरमीडिएट के साथ-साथ आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा की तिथि बदल दी गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसे री-शिड्यूल कर दिया है।

गौरतलब है कि 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में 23 फरवरी को निर्धारित इंटरमीडिएट हिन्दी-बी की परीक्षा उस दिन स्थगित कर दी गई है। अब इंटरमीडिएट की हिन्दी-बी की परीक्षा 24 फरवरी को निर्धारित पाली और केंद्रों में होगी।

वहीं, आठवीं बोर्ड की परीक्षा अब दो मार्च को होगी। पूर्व में यह परीक्षा 24 फरवरी को निर्धारित थी। वहीं, 11वीं की परीक्षाएं 25, 26 और 28 फरवरी को होगी। पहले ये परीक्षाएं 25 से 27 फरवरी को होनी थी। 27 फरवरी को नगर निकाय चुनाव की मतगणना होनी है। ऐसे में उस दिन परीक्षा लेने में समस्या हो सकती है। इसलिए परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है। इसके अलावा नौवीं की परीक्षा होली के बाद छह-सात मार्च को होगी। यह परीक्षा पहले 28 फरवरी और दो मार्च को होनी थी।

नगर निकाय चुनाव की वजह से बदला गया शिड्यूल

नगर निकाय चुनाव की घोषणा 27 जनवरी को हुई थी। इसमें 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना की तिथि तय की गई थी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने नवंबर में ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी थी, जिसमें तीन से 23 फरवरी तक परीक्षाएं होनी थीम।

चुनाव की घोषणा के पूर्व ही जैक ने आठवीं, नौवीं व 11वीं का शिड्यूल भी जारी किया था। जैक का आरोप था कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित हैं, इसके बाद भी चुनाव की घोषणा की गई। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग का तर्क था कि जैक से शिड्यूल मांगने के बाद देर से दिया गया। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद जैक से परीक्षा की तिथि आई।जैक ने राज्य निर्वाचन आयोग से अपील भी की थी, लेकिन आयोग की ओर से मतदान की तिथि बढ़ाने से इनकार कर दिया गया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports