एमडीए सर्वजन दवा सेवन राउंड को लेकर एनसीसी कैडेट और बीएड छात्रों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

Last Updated on January 31, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को गिरिडीह कॉलेज में आगामी एमडीए सर्वजन दवा सेवन राउंड को लेकर एनसीसी कैडेट और बीएड छात्रों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों को फाइलेरिया रोग, उसके प्रभाव और बचाव के लिए दी जाने वाली दवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों को नियमित रूप से दवा सेवन करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

मौके पर ओरिएंटेशन सत्र में गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार और प्रोफेसर विनीता कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा विशेष रूप से उपस्थित थी। वहीं कार्यक्रम में जिला अस्पताल से जिला मलेरिया पदाधिकारी आर.पी. दास, वीबीडी कंसल्टेंट इंदरदेव कुमार, बेंगाबाद के एमटीएस संजीव कुमार तथा पिरामल टीम से सौरभ कुमार और सुनीला साव ने कार्यक्रम में हैंडहोल्ड सपोर्ट दिया।

वहीं कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्रों को फाइलेरिया रोधी दवा खाने की शपथ दिलाई गई और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। यह पहल युवाओं को जनस्वास्थ्य अभियान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *