नवडीहा: कुएं में डुबने से जियोटोल के मजदूर की मौत
Last Updated on January 29, 2026 by Gopi Krishna Verma
आठ दिनों से लापता था मृतक टेकलाल यादव

नवडीहा। गुरुवार सुबह नवडीहा ओपी क्षेत्र के जियोटोल से आठ दिनों से लापता मजदूर का शव बगल के ढाकीटांड़ गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। मजदूर सरजु यादव के बयालिस वर्षीय पुत्र टेकलाल यादव है। वह अपने पीछे तीन संतानों को छोड़ गए हैं।
गुमसुदगी की पुलिस को नहीं दी गई थी सुचना

बताते चलें कि मृतक के परिजनों द्वारा उनके गुमसुदगी की सुचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इसके पीछे के कारणों को लेकर बताया गया कि वह पहले भी कई मर्तबे कई दिनों तक गायब रह चुका है। इसलिए परिजनों को कोई अनहोनी की आशंकाएं नहीं थी। मृतक मिर्गी रोग से ग्रस्ति था और शराब का आदि था। परिजनों को आशंका है कि वह नशे में कुएं में गिरा होगा और उससे उनकी मौत हो गई। शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
नवडीहा ओपी पुलिस ने शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दी है और मामले की जांच कर रही है।
