बिरनी: लंबे समय से विवादित अरगाघाट स्थल का ग्रामीणों ने बैठक कर किया चयन
Last Updated on January 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के खैरीडीह पंचायत के ग्राम गोरडीह, शीतलटोला में अरगाघाट निर्माण स्थल को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों में मतभेद था, जिसका ग्रामीणों ने बैठकर कर समाधान कर लिया है। इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों की असहमति के कारण स्थल का चयन नहीं हो पा रहा था; परंतु अब इस समस्या को हल कर लिया गया है।

मौके पर खैरीडीह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुकेश कुमार पासवान, झुपर गोप, हेमलाल महतो, द्वारिका प्रसाद महतो, राजू प्रसाद वर्मा, छत्रधारी प्रसाद वर्मा, भुनेश्वर दास, नकुल पासवान, शक्ति महतो, अशोक कुमार वर्मा, भोला वर्मा, केदार दास, सुनील दास, बालेश्वर दास, अर्जुन यादव, अविनाश पासवान, किशोर यादव, लालू प्रसाद यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
