सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हेतु कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग,भारत सरकार को सुनील खंडेलवाल ने भेजा पत्र

0

Last Updated on January 23, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शहर के सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हेतु कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग,भारत सरकार को पत्र भेजा है। खंडेलवाल ने अपने पत्र में सूचित किया है कि झारखंड राज्य सूचना आयोग पिछले कई वर्षों से निष्क्रिय है।

सूचना आयोग के निष्क्रिय रहने के कारण राज्य के करोड़ों लोग अपने मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सूचना आयोग में सूचना आयुक्त की नियुक्ति हेतु उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा लगातार रिक्त पदों पर नियुक्तियां हेतु बारंबार आदेश दिए जा रहे हैं इसके बावजूद सरकार के द्वारा अब तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा सका है एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण झारखंड के लोग न्याय से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से निवेदन किया है कि मामले में संज्ञान लेते हुए अविलंब सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हेतु आवश्यक पहल की जाए।

खंडेलवाल के पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए विभाग ने मामले को श्री अंबरीश कुमार गोपाल (Deputy Secretary), DSIR-Information Rights, Kartavya Bhawan-03, New Delhi के पास मामले में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु मामले को अग्रसारित कर दिया है।

व्यापक जनहित में खंडेलवाल ने भरोसा जताया है कि विभाग के द्वारा जल्द ही आवश्यक कार्यवाही कर ली जाएगी ताकि झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति जल्द-से-जल्द हो पाए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *