बिरनी: +2 उच्च विद्यालय भवन निर्माण में बड़ी लापरवाही, छत का ढलाई के चार दिन बाद भी नहीं दिया जा रहा है पानी
Last Updated on January 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के पेशम में स्थित +2 उच्च विद्यालय के भवन निर्माण में संवेदक के द्वारा बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

आपको बता दें कि उक्त विद्यालय के भवन की छत की ढलाई बीते 7 जनवरी को की गई थी चार दिन हो चुके हैं बावजूद संवेदक द्वारा छत पर अभी तक पानी नहीं दिया गया विज्सके कारण छत की मजबूती पर सवाल उठना लाज़मी है। इतना हीं नहीं छत पर हुए वायरिंग के लिए बिछाए गए पाइप भी जगह जगह टूटे हुए हैं। इस बीच जब संवेदक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो बात नहीं हो पाई।
