बिरनी: चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

0

Last Updated on December 26, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मंझीलाडीह मोड के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार एवं एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद किया गया है। जैसे कि बिरनी पुलिस ने बताई कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा सूचना मिली थी कि कोडरमा की तरफ से एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट लोड है, जिसका स्कॉट एक स्विफ्ट डिजायर कार के द्वारा किया जा रहा है, जो सरिया बगोदर के रास्ते बोकारो जाने वाली है।

उक्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम की अगुवाई में दो पुलिस टीम का गठन किया गया। एक टीम पु.अ.नि. देवानंद कुमार महतो के नेतृत्व में सरिया राजधनवार रोड पर बरहमसिया चौक के पास एवं दूसरी टीम स.अ.नि. मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में माखमर्गों – बेको राजधनवार मुख्यमार्ग पर मंझीलाडीह मोड़ के पास चेकिंग के लिए लगाया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर रात्रि करीब 11:30 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जे एच 09 एवी 8886 बेको से मंझीलाडीह मोड की तरफ आ रही थी, जिसे रोक कर चेकिंग किया गया तो कार में तीन ब्लू रंग के जार में अवैध स्प्रिट भरा हुआ बरामद किया गया। स्विफ्ट कार की तलाशी लेते समय हीं एक पिकअप वैन संख्या जे एच 09 एएम 1710 भी चेकिंग प्वाइंट पर पहुंच गई।

उक्त पिकअप वैन में चेकिंग के दौरान सब्जियों के कैरेट के नीचे ब्लू कलर के 36 जार में स्प्रिट बरामद किया गया। इस बीच पूछ ताछ करने पर कार एवं पिकअप वैन में सवार तीनों लोगों ने बताया कि इस स्प्रिट को अवैध अंग्रेजी शराब बनाने के लिए ले जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने बताई कि तीन एंड्रॉयड सेट मोबाइल, 39 जार में लगभग 1560 लीटर अवैध स्प्रिट समेत दोनों वाहनों को जब्त करते हुए अरुण कुमार लाल पिता भुनेश्वर लाल साकिन जरीडीह, मुकेश भारती पिता स्व गोपाल भारती साकिन नियर रेलवे स्टेशन एवं शंभू साव पिता जगदीश साव साकिन जरीडीह तीनों थाना बेरमो ओपी गांधीनगर जिला बोकारो के रहने वाले हैं।

उक्त लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है वे बेरमो थाना कांड संख्या 74/2021 एवं कांड संख्या 64/2024 में अभियुक्त है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरिया बगोदर धनंजय राम, पु. अ.नि. देवानंद कुमार महतो बिरनी थाना, स.अ.नि. मृत्युंजय कुमार सिंह बिरनी थाना, स.अ.नि.मनीष यादव उत्पाद विभाग गिरिडीह, आ. अभय कुमार सिंह, आ.रंजीत राणा, चौकीदार अनिल पासवान, चौकीदार संदीप राणा, चौकीदार सुदामा महतो शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *