प्रवीण प्रभाकर भरकट्टा व लक्ष्मण प्रसाद सिंह बने जरिडीह मंडल अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई

0

Last Updated on December 13, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के द्वारा जारी सूची में भरकट्टा मंडल अध्यक्ष के तौर पर प्रवीण प्रभाकर को एवं जरिडीह मंडल अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मण प्रसाद सिंह को नियुक्त किया गया। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया।

इस बीच भाजपा नेता टूपलाल प्रसाद वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, मुखिया निरंजन कुमार, रामलखन यादव, रंजीत राय समेत दर्जनों लोगों ने नवनियुक्त भरकट्टा मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर को बधाई देते हुए उम्मीद जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

अरारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पंकज यादव, भूपेंद्र कुमार चंद्रवंशी समेत दर्जनों लोगों ने जरिडीह मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्मण प्रसाद सिंह एक जुझारू एवं जमीनी कार्यकर्ता हैं पार्टी ने उन्हें चुन कर पार्टी के लिए काम करने वाले एक सच्चे सिपाही को काम करने का मौका दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *