बूथ तक जायें कार्यकर्ता, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लोगों को लाभ दिलायें: झामुमो

Last Updated on December 6, 2025 by Gopi Krishna Verma समृद्ध झारखंड बनाने के लिए सरकार संकल्पित: केदार हाजरा गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक शनिवार को जमुआ विधानसभा क्षेत्र के मिर्जागंज में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। बैठक में झामुमो गिरिडीह ज़िला के सभी केंद्रीय…

Last Updated on December 6, 2025 by Gopi Krishna Verma

समृद्ध झारखंड बनाने के लिए सरकार संकल्पित: केदार हाजरा

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक शनिवार को जमुआ विधानसभा क्षेत्र के मिर्जागंज में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।

बैठक में झामुमो गिरिडीह ज़िला के सभी केंद्रीय समिति सदस्य, सभी पदाधिकारी ज़िला समिति, सभी प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव, सभी वर्ग संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, व्यवसायिक मोर्चा, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सचिव ने भाग लिया।

बैठक के एजेंडा में बूथ लेवल एजेंट BLA-2 , सदस्यता अभियान, बूथ लेवल पर संगठन का गठन आदि पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने जिला कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि गिरिडीह में ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के द्वारा प्राप्त हुआ है। इस लक्ष्य को बहुत जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ लेवल पर जायें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लोगो को लाभ दिलायें। झामुमो के वरिष्ठ नेता सह जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि झारखंड को समृद्ध बनाने के लिए हेमंत सरकार कृत संकल्पित है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2050 तक झारखंड को विकसित झारखंड बनाने का एलान कर दिया है। झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करना है और भाजपा को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब देना है।

श्री हाजरा ने कहा कि भाजपा झूठ का प्रोपगंडा करते रहती है, उस पर ध्यान नहीं देकर आप सभी कार्यकर्ता विकास कार्यों में लगे रहें।

बैठक को जिला सचिव महालाल सोरेन केन्द्रीय कमेटी के सदस्य कारी बरकत अली, दिलीप मंडल, सुनिल यादव, सुमित कुमार, कोलेश्वर सोरेन, नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, प्रमिला मेहरा, शत्रुघ्न मंडल, जिला कमेटी के सदस्य कृष्ण मुरारी शर्मा, भैरव वर्मा, मुकेश केशरी, दिलीप रजक, नगर अध्यक्ष राकी सिंह, हलधर राय, शफीक अंसारी, मो चांद, नुरूल हौदा, चांद मल मरांडी, एम एन सिंह ने संबोधित किया। बैठक में मेहताब मिर्जा, टुन्ना सिंह, मोनू सिंह, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राम, सचिव रोजन अंसारी, देवरी प्रखंड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी, सचिव रघु मरांडी, रिंकू बर्णवाल, निरंजन राय, अजय सिंह, मजीद अंसारी, प्रधान मुर्मू, शर्फूदीन अंसारी, अनवर अंसारी, बिरजू मरांडी, बेंगाबाद प्रखंड सचिव खुरशीद अनवर हादी, विजय सिंह, केदार यादव, मुकेश रजक, सुमित्रा रजक सहित सभी प्रखंडों के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

मंच संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन और धन्यवाद ज्ञापन जमुआ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राम ने किया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports