सांसद खेल महोत्सव की इंडोर स्टेडियम में शुभारंभ
Last Updated on November 4, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की गई। बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव समेत अन्य अतिथियों ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान बताया गया कि देश भर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गिरिडीह में यह महोत्सव दो दिनों तक चलेगा जिसमें शतरंज, टेबल – टेनिस और बैडमिंटन के खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, मुकेश जालान, पूर्व इंजीनियर विनय सिंह, संदीप दंगेच, कामेश्वर पासवान, नवीन सिन्हा, यदुनंदन पाठक, देवनाथ राणा, विनय शर्मा, महेश राम, सुरेश मंडल, मनीष वर्मा, इंदौर स्टेडियम का कौच मुकेश कुमार, नागेंद्र त्रिपाठी समेत कई भाजपाई कार्यकर्तागण मौजूद थे।
