कांग्रेस कार्यालय में मना इंदिरा की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती

0

Last Updated on October 31, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि देश की आजादी के बाद लगभग 600 रियासतों का भारत में विलय कर आज भारत को वर्तमान स्वरूप में खड़ा करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम गृह मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पूरा राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। यह राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा साथ ही साथ आज देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

उन्होंने पूरी दुनिया के सामने भारत को एक मजबूत देश के रूप में खड़ा किया जब दुनिया दो ध्रुवों में बटी थी। उस वक्त भारत देश को निरपेक्ष रखते हुए दुनिया के अधिकांश देशों को लेकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन खड़ा किया। मौके पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश वर्मा ने कहा की आज दोनों महान शख्सियत को याद करने का दिन है जिन्होंने इस राष्ट्र की मजबूती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया यह राष्ट्र और हम सब सदा उनके ऋणी रहेंगे।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित अशोक विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा ,मदन विश्वकर्मा, पंकज कुमार सागर, इरफान अली, गुलाम मुस्तफा ,साबिर अहमद, खान परेश, नाथ मित्र, अमित कुमार सिन्हा, मनोज कुमार राय, अनिमेष देव, सिकंदर अंसारी, मोहम्मद अली खान, ,मोहम्मद निजाम समीम, मुखिया कृष्ण सिंह, शहाबुद्दीन खान, सरफराज अंसारी, सोहेल परमेश्वर मेहता, विनीत भास्कर, मोहम्मद टार्जन, पुरुषोत्तम चौधरी, मोहम्मद सोहेल सोनू खान, क्यमुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed