दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन का निधन, झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक का ऐलान

0

Last Updated on August 4, 2025 by Gopi Krishna Verma

SHIBU SOREN DEATH: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज सुबह निधन हो गया है। वे 81 साल के थे। उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा – आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शुन्य हो गया हूँ…

दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक उन्हें सुबह 8.56 बजे मृत घोषित किया गया। सोरेन पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था। वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे बीते एक साल से डायलिसिस पर थे। उन्हें डायबिटीज थी और हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दैनिक भास्कर को बताया कि शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज सोमवार शाम 5-6 बजे तक रांची लाया जाएगा।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *