समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट का मना 9वां स्थापना दिवस

0

Last Updated on July 22, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले सहित झारखंड के मूल निवासी जो गुजरात के सूरत शहर में रह रहे है के द्वारा गठित “समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट” ने अपना 9वां स्थापना दिवस बड़ी गरिमा, एकता और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट कार्यालय में एक सादे लेकिन सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने भाग लिया।

2016 से सेवा की मिसाल: इस ट्रस्ट की स्थापना 22 जुलाई 2016 को हुई थी, जब झारखंड के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने सूरत में एकजुट होकर सामाजिक और धार्मिक सेवा को अपना लक्ष्य बनाया।ट्रस्ट का मूल उद्देश्य “मानव सेवा और सामाजिक एकता” है। बीते 9 वर्षों में संगठन ने कई धार्मिक यात्राओं, रक्तदान शिविरों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जरूरतमंदों की सहायता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने वाले कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

एकजुटता से बना संबल: कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ट्रस्ट के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा,ट्रस्ट उन लोगों के लिए एक परिवार की तरह है जो घर से दूर हैं। हम न केवल त्योहार और परंपराएं निभा रहे हैं, बल्कि कठिन समय में एक-दूसरे का सहारा भी बन रहे हैं।

27 जुलाई को होगी भव्य कांवड़ यात्रास्थापना दिवस के साथ ही ट्रस्ट ने आगामी 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली पांचवीं भव्य कांवड़ यात्रा की भी जानकारी दी। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां महीनों पहले जोरों पर हैं और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *