दमगी- उसरी नदी पुल के पास अज्ञात बच्चे का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated on June 29, 2025 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। रविवार सुबह को दमगी उसरी नदी पुल के पास से जमीन में गड़ा हुआ बच्चे का शव पाया गया। शव मिलने के बाद आस-पास के इलाकें में सनसनी फैल गयी। लोगों ने इसकी सूचना जमुआ थाना एवं नवडीहा ओपी पुलिस को दी।
सुचना पर जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार व नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से जमीन में गड़ा हुआ बच्चे का शव को कोड़ कर बाहर निकला गया।

पुलिस के अनुसार बरामद बालक(बच्चे) शव का उम्र लगभग सात वर्ष है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है। शव की पहचान अबतक नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लोगों ने बताया कि जब सुबह सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले थे तभी तेज दुर्गंध आई और देखा कि कुत्ते लगातार मिट्टी खोदने की कोशिश कर रहा है। जब लोगों को शंका हुआ तो नजदीक जाकर देखा तो करीब तीन फीट नीचे एक बच्चे का शव दबा हुआ पाया।