जमुआ-कोडरमा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल
Last Updated on June 22, 2025 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना अनुमंडल क्षेत्र के हीरोडीह थाना क्षेत्र के शिबूडीह जमुआ-कोडरमा के मुख्य मार्ग पर देर रात में हुई।
मृतक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के चितरडीह के सीतो साव के 35 वर्षीय एकलौता पुत्र प्रकाश साव के रूप में हुई है। मृतक गिरिडीह में रहकर एमआर का काम करता था। वह रात में बाइक से एक साथी के साथ गिरिडीह से अपना घर वापस आ रहा था कि सीबुडीह में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं घायल साथी पिंटू का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।