मंत्री सुदिव्य ने भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Last Updated on June 6, 2025 by Gopi Krishna Verma 30 जून तक गिरिडीह के चयनित विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को विज्ञान से संबंधित देगा जानकारी, प्रत्येक विद्यालयों में 3 दिनों का होगा ठहराव गिरिडीह। समाहरणालय परिसर से भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, झारखंड सुदिव्य कुमार, गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव,…

Last Updated on June 6, 2025 by Gopi Krishna Verma

30 जून तक गिरिडीह के चयनित विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को विज्ञान से संबंधित देगा जानकारी, प्रत्येक विद्यालयों में 3 दिनों का होगा ठहराव

गिरिडीह। समाहरणालय परिसर से भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, झारखंड सुदिव्य कुमार, गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 30 जून तक जिले के चयनित विद्यालयों में पहुंच कर विद्यालय में तीन दिनों तक बच्चों को विज्ञान से जुड़ी जानकारी प्रदान करेगा।

प्रथम दिन विद्यालय पहुंच कर इस रथ के माध्यम से विज्ञान की प्रदर्शनी की जाएगी और बस में उपस्थित मास्टर ट्रेनर के द्वारा बच्चों को विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं दूसरे दिन साइंस डिमॉन्स्ट्रेशन लेक्चर एवं अंतिम दिन विद्यालय कक्ष में फिल्म शो व टेलीस्कोप शो विद्यालय के दिशा निर्देश के आधार पर आयोजित किया जाएगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की यह पहल विज्ञान की समझ को बच्चों में विकसित करने हेतु प्रयोग एवं प्रदर्शनी पर आधारित है। बच्चे केवल पढ़ कर नहीं बल्कि देख कर ओर कर के सीखें। इसी उद्देश्य ओर सोच के साथ यह शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।

मौके पर उपस्थित माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई है। इस भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है, जो विज्ञान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। कहा कि यह प्रयास न केवल विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाएगा, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को भी सशक्त बनाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह पहल राज्य में विज्ञान शिक्षा को समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इसका उद्देश्य चयनित विद्यालयों में पहुंच कर बच्चों को रोचक तरीके से विज्ञान की जानकारी देना एवं विज्ञान से संबंधित घटनाओं में उनकी समझ को बढ़ाना है।

मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports