डीसी रामनिवास ने समाहरणालय सभागार में सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के निमित्त कार्य योजना को लेकर किया बैठक

Last Updated on May 29, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की प्राप्ति के निमित्त कार्य योजना तैयार करने से संबंधित बैठक आयोजित हुई। बैठक में सतत् विकास लक्ष्यों के सभी मानकों पर विस्तृत…

Last Updated on May 29, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की प्राप्ति के निमित्त कार्य योजना तैयार करने से संबंधित बैठक आयोजित हुई।

बैठक में सतत् विकास लक्ष्यों के सभी मानकों पर विस्तृत समीक्षा किया गया। साथ ही जिले में सतत् विकास लक्ष्यों के प्राप्त करने हेतु विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा बेहतर रणनीत के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया, जिसमें मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता डीआरडीए, जेएसएलपीएस, नगर परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता सहित अन्य विभागों से जुड़े एसडीजी के संकेतकों पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने जिला स्तरीय संकेतकों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर विभागवार संचालित योजनाओं को सतत् विकास लक्ष्यों से जोड़कर क्रियान्वयन एवं प्रगति अर्जित करने तथा राज्य स्तर पर जिले की रैंकिंग को सुधारने के लिए दिशा-निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संग्रहित डाटा का सही से मिलान करने एवं समयबद्ध तरीके से प्रविष्टि करते हुए प्रस्तुत करने का निदेश दिया। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, उप नगर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी के अलावा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports