डीसी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Last Updated on May 3, 2025 by Gopi Krishna Verma उपायुक्त ने योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिए दिशा-निर्देश गिरिडीह। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की।…

Last Updated on May 3, 2025 by Gopi Krishna Verma

उपायुक्त ने योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिए दिशा-निर्देश

गिरिडीह। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की।

उपायुक्त ने योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। इस योजना का उद्देश्य घरों के छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करके मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। योजना के तहत, घरों को सब्सिडी मिलती है ताकि वे सौर पैनल स्थापित कर सकें, जिससे उन्हें बिजली बिलों पर बचत होती है और उन्हें अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण का कार्य नहीं हो पाया है, वहां जल्द-से-जल्द विद्युतीकरण का कार्य संपन्न कराए। साथ ही विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति में सुधार करने तथा आमजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने विभाग को नियमित रूप से निगरानी रखने और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहने को कहा। इसके अलावा उपायुक्त ने बिजली आपूर्ति, संचरण, विद्युतीकरण कार्य के अलावा जिले में मुख्यमंत्री झारखंड उज्जवल योजना (एमजेयूवाइ) के तहत छूटे हुए शेष शत-प्रतिशत घरों में बिजली का कनेक्शन देने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जाने से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी और होने वाले फायदे से आमजनों को अवगत करायें, साथ ही उपायुक्त ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए चयनित एजेंसी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मीटर लगाने की दिशा में बेहतर तरीके से कार्य करे, ताकि आमजनों किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, कार्यपालक अभियंता, JBVNL, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports