डीआरडीए ने जमुआ प्रखंड के तारा पंचायत में मनरेगा योजनाओं का किया निरीक्षण

Last Updated on March 5, 2025 by Gopi Krishna Verma आमजनों के हित के लिए संचालित इन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रयासरत रहने हेतु निर्देश दिया गया: रंथू महतो, निदेशक डीआरडीए गिरिडीह। गिरिडीह 5G जिला अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार…

Last Updated on March 5, 2025 by Gopi Krishna Verma

आमजनों के हित के लिए संचालित इन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रयासरत रहने हेतु निर्देश दिया गया: रंथू महतो, निदेशक डीआरडीए

गिरिडीह। गिरिडीह 5G जिला अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज निदेशक डीआरडीए, रंथू महतों ने जमुआ प्रखंड कार्यालय में बैठक कर अबुआ आवास, पीएम आवास, मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम, पीएम आवास योजना का सर्वे आदि कार्यों की समीक्षा बैठक किया गया।

बैठक में डीआरडीए निदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अपने कार्यों को गंभीरता पूर्वक करें और पूरी पारदर्शिता के साथ दायित्व निर्वहन करें। किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाय। मौके पर उन्होंने बदडीहा 2 के पंचायत के पंचायत सचिव सख्त हिदायत दी गई कि अपने कार्यशैली के सुधार लाएं और ग्रामीणों को सुगमता पूर्वक लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की तथा सभी संचालित योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने मनरेगा, मईया सम्मान योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, आम बागवानी योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी/बीपीओ/ रोजगार सेवक को बेहतर कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप आवास योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करते हुए ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं को गति के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि आमजनों के हित के लिए संचालित इन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रयासरत रहने हेतु निर्देश दिया।

बैठक के पश्चात निदेशक डीआरडीए ने जमुआ प्रखंड के तारा पंचायत में मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मनरेगा के तहत आवास योजना, आम बागवानी, डोभा, अबुआ आवास योजना, मईया सम्मान योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने संबंधित पंचायत के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ मिल रहे है, या नहीं, इसकी जानकारी प्राप्त की तथा अबुआ आवास योजना, मईया सम्मान योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें। इससे संबंधित उपाय भी बताएं। साथ ही उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराएं तथा सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ दिलाने में इनकी मदद करें।

About Author

About the Author

Badri kumar Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports