पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत गिरिडीह में लाखों पेड़ लगेंगे: राजेश सिन्हा
Last Updated on June 9, 2024 by Gopi Krishna Verma
घर-घर लगाएंगे पेड़, मोहल्ला मोहल्ला में लगेगा पेड़

गिरिडीह। गिरिडीह ज़िले में 14 जून से शुरू होगा पेड़ लगाओ अभियान। वहीं गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों, मुफ्फसिल क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के घरों को चिन्हित कर के जिन घरों में एक भी पेड़ नही है। उन घरों में पर्यावरण अभियान के सदस्य पेड़ मुहैया कराएंगे, आज उसी के तहत 150 नीम, कदम्ब, आम और अमरुद के पौधे को समाजसेवी संजय यादव ने पौधे खरीद कर पर्यावरण बचाओ अभियान के सदस्यों को गिफ्ट किया। अभियान को आगे ले जाने के लिए सभी दाताओं से पौधा जमा कर 14 जून को हजारों की संख्या में पौधे बाटे जायेंगे। इसकी तैयारी जोरों पर है।

उसरी बचाव अभियान के कोर कमिटी, सलाहकार कमिटी और सदस्यो की कमिटी ने अपनी सहमति दी है,आज समिति के निशांत भास्कर, पूर्व वार्ड पार्षद मो. पप्पू , मंजर आलम, संजय यादव के अलावा दर्जनों सदस्य मौजूद थे। इधर समिति ने कहा है कि छायादार और फलदार पेड़ लगेंगे, जिन्हें पेड़ समिति को दान देना है तो अभी से माइंड सेट करें आशा है लाखों पेड़ आम लोगों से दान लेकर आम लोगो तक पहुंचना है।
वहीं महिला विंग को कुशुम संगीता सिन्हा,प्रीति भास्कर, सीमा साव, तनुजा सहाय, सीमा सिन्हा के अलावा दर्जनों महिला की टीम सैकड़ों महिला को पेड़ लगाव अभियान में जोड़ेंगे।

वहीं कोर कमिटी के रंजय बरदियार, प्रभाकर कुमार, रामजी यादव, कृष्णमुरारी शर्मा, अशोक राम, अरविंद बर्नवाल, आलोक मिश्रा, आलोक रंजन, सूरज नयन, मुकेश चंद्रवंशी, गुड्डू सिंह, धर्मेंद्र यादव, पवन यादव, गौरी शंकर यादव, मुर्शीद मिर्जा आदि कई सामाजिक कार्यकर्ता इस अभियान में उपस्थित रहेंगे।
