जमुआ: इंडी गठबंधन ने विनोद सिंह के समर्थन में निकली रैली

Last Updated on May 8, 2024 by Gopi Krishna Verma जमुआ। बुधवार को इंडी गठबंधन प्रत्याशी कामरेड विनोद कुमार सिंह के पक्ष में धरमपुर एवं चित्तरडीह पंचायत के समर्थकों द्वारा चार पहिया के साथ दो पहिया वाहनों की विशाल रैली निकाली गई और जगह-जगह नुक्कड़ सभा भी किया गया। रैली धर्मपुर पंचायत के श्याम सिंह…

Last Updated on May 8, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। बुधवार को इंडी गठबंधन प्रत्याशी कामरेड विनोद कुमार सिंह के पक्ष में धरमपुर एवं चित्तरडीह पंचायत के समर्थकों द्वारा चार पहिया के साथ दो पहिया वाहनों की विशाल रैली निकाली गई और जगह-जगह नुक्कड़ सभा भी किया गया।

रैली धर्मपुर पंचायत के श्याम सिंह नावाडीह से चलकर बीजोडीह, बाघमारा, बंशीडीह, बसखारो, पाराखारो, चित्तरडीह,चंदा मोड़, धारचांची, खरिकवाटांड़, डूमरडीहा, नारोबाद, सोहागढ़, तरडीहा, कुम्हरगडी़या, भिखोडीह, रामपुर, धरमपुर होते हुए पुन: श्याम सिंह नवाडीह पहुंचकर स्थगित किया गया। इस बीच जगह-जगह नुक्कड़ सभा किया गया और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कामरेड विनोद कुमार सिंह को क्यों वोट देना है इस बात पर चर्चा किया गया।

इस दौरान कामरेड विनोद सिंह के पक्ष में जबरदस्त लहर देखी गई। लोग चौक चौराहा पर विनोद सिंह के कर्मठता और ईमानदारी के चर्चे करते देखे गए। रैली का नेतृत्व भाकपा माले के राज्य समिति सदस्य कालीचरण मेहता के द्वारा किया गया।

साथ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बहादुर सिंह, रघुनाथ सिंह, कांग्रेस के संतोष रविदास, राजद के मनोज हजरा, माले के रीतलाल वर्मा, संजय वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, आम आदमी पार्टी के नकुल वर्मा, चितरडीह पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शहादत आलम, वर्तमान उप मुखिया प्रतिनिधि कांग्रेस नेता जुमदली मियां, झामुमो के सद्दाम हुसैन, सामाजिक कार्यकर्ता आलम अंसारी, भाकपा माले के विधानसभा प्रभारी अशोक पासवान, रीतलाल वर्मा, सुनीता देवी, विनोद तूरी, आलम अंसारी, दिनेश्वर वर्मा के अलावा गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली में शामिल रहे।

About Author

About the Author

Badri kumar Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports