,

सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में “खेलो भारत, जीतो भारत” अभियान का आयोजन

Last Updated on August 27, 2026 by Gopi Krishna Verma छात्राओं ने खेल, योग और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए दिया स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का संदेश गिरिडीह। विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस,…

Last Updated on August 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

छात्राओं ने खेल, योग और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए दिया स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का संदेश

गिरिडीह। विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में “खेलो भारत, जीतो भारत” अभियान के तहत विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मशाल प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा और हेड गर्ल द्वारा संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।

“ऊर्जावान 29 चैलेंज” और खेल गतिविधियों में दिखा उत्साह

अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए “ऊर्जावान 29 चैलेंज” का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। इसके अलावा पुश-अप, स्किपिंग, प्लैंक और पास द बॉल जैसी शारीरिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों का खासा उत्साह देखने को मिला।

मार्शल आर्ट, तीरंदाजी और योग का शानदार प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योगासन, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकशी और तीरंदाजी जैसी विविध गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं “खेल से स्वास्थ्य” विषय पर आयोजित स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने स्वस्थ जीवन में खेलों की भूमिका पर अपने रचनात्मक विचार पेश किए।

खेलों से विकसित होता है अनुशासन और नेतृत्व क्षमता: प्राचार्य

विद्यालय के खेल शिक्षक पार्थ सारथी ने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास में सहायक हैं, बल्कि इनसे अनुशासन, परस्पर सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।

शिक्षकों का रहा सराहनीय योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक-शिक्षिकाओं—पापिया सरकार, अख्तर अंसारी, इंद्रदेव साव, बामशंकर मंडल, मिथिलेश वर्मा, प्रेमलता कुमारी, गीता सिन्हा सहित अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जुड़कर एक स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports